देश के पांच हजार से अधिक दिव्यांगों ने ट्वीट कर कहा "PM हमारी भी सुनो"

दिनांक 07 जून 2020 को राष्ट्रीय विकलांग मंच के द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर कोरोना वैश्विक महामारी व देशव्यापी लॉकडाउन में दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण हेतु *PM को ट्वीट करो अभियान* #pmहमारीभीसुनोrvm चलाया गया जिसमें पूरे देश से पांच हजार से अधिक विकलांगजनों ने ट्वीट किया। 
माननीय प्रधानमंत्री महोदय को दिव्यांगजनो के 11 सूत्रीय मांग से अवगत कराते हेतु हर राज्य से दिव्यांगजनों/संस्था व सहयोगियों ने ट्वीट किया।
राष्ट्रीय विकलांग मंच का 11 सूत्रीय मांग जो इस प्रकार है-
1. दिव्यांगता प्रमाण पत्र के आधार पर सभी दिव्यांगजन को सर्वभौमिक राशन (सभी तरह के घरेलू खाद्य सामग्री ) दी जाए और Home delivery  की  व्यवस्था हो।
2. केंद्र सरकार द्वारा घोषित कोरोना सहायता राशि ₹ 1000/- देश के सभी दिव्यांगजन जिनकी दिव्यांगता 40% से उपर है उनको दिया जाए और one nation one pension योजना की शुरूआत हो।
3. जो दिव्यांगजन अर्धसरकारी/गैरसरकारी/निजी या कंपनी में कार्यरत हैं उन्हें लॉकडाउन के अवधि या कोरोना अवधि में बाहर न किया जाए।
4. स्वरोजगार करने वाले वैसे दिव्यांगजन जिन्हें इस महामारी के दौरान आर्थिक स्थिति खराब हो चुकी है उन्हें ₹50000/- अनुदान दिया जाए।
5.  दिव्यांगजन को छोटा कारोबार करने हेतु बिना गारंटर व बिना ब्याज के ₹ 5 लाख तक ऋण दिया जाए।
6. हिमोफिलिया, थैलेसीमिया, सिकल सेल एवं अन्य सभी दिव्यांगजन का स्वास्थ्य सुविधा सुनिश्चित हो।
7. मनरेगा के तहत ग्रामिण दिव्यांगजनो को 200 दिनों की काम की गारंटी सुनिश्चित हो।
8. देश में कोरोना वैश्विक महामारी होने से RPWD ACT 2016 के धारा 8- संरक्षण और सुरक्षा एवं धारा 24- सामाजिक सुरक्षा का अनुपालन पूरे देश में और सभी राज्य सरकार दूारा किया जाए। 
9. PM राहत फंड में से कम से कम 5% की राशि दिव्यांगजनों के मदद पर खर्च किया जाए।
10. सरकारी/अर्धसरकारी कर्मचारियों को Work from Home मिले साथ ही जरूरी कार्यों से कार्यालय बुलाने पर उनकी सुरक्षा की समुचित व्यवस्था एवं सुगमता को ध्यान में रखा जाए।
11. दिव्यांगता प्रमाण पत्र से वंचित सभी दिव्यांगजन को जनगणना 2011 के आधार पर उपरोक्त लाभ मिले।        
मंच के अध्यक्ष ओम प्रकाश जी ने बताया कि अगर प्रधानमंत्री महोदय के द्वारा हमारी समस्या के समाधान हेतु मांग को स्वीकार नही किया गया तो राष्ट्रीय विकलांग मंच आगे की रणनीति तैयार करेगा, पर हमे विश्वास है कि हमारे प्रधानमंत्री हम-सब के मुद्धे  पर ध्यान देकर उचित पहल करेंगे।
आपका अरूण....

टिप्पणियाँ

  1. माननीय प्रधानमंत्री जी सादर प्रणाम, एय हिन्द २०११ के राज्य सरकार के पंजीक्रुत अपंग सभी दिव्यांग जन को सभी सरकारी लाभ मिले ऐसी प्रार्थना है। क्योंकि नये अपंगता प्रमाण पत्र मिलने मे कठिनाइयों हैं। और जीसको आजीवन स्थायी रूप से अपंगता का प्रमाणित किया है उनको बार बार पंजीक्रुत कराने की आवश्यकता निर्मुल करें ऐसी भी याचिका हैं।
    वंदे मातरम

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

"दृष्टिहीनता नहीं, बल्कि दृष्टिकोण मायने रखता है" — मनू गर्ग (IAS) की प्रेरक यात्रा

🌍 NDMA की समावेशी कार्ययोजना – अब आपदा प्रबंधन विकलांगजन के साथ और उनके लिए! ♿🌀

न्याय और #हक की लड़ाई में दोस्त!!