दुनिया की सबसे खूबसूरत एवं सुन्दर चीजें न कभी देखी जा सकती है और न ही छुई जा सकती है, वो तो सिर्फ और सिर्फ दिल से महसूस की जा सकती हैं – हेलन केलर
हेलेन एडम्स केलर का जन्म 27 जून 1880 को हुआ और मृत्यु 1 जून 1968 को हुई। हेलेन एडम्स केलर अमेरिका के टस्कंबिया, अलबामा में पैदा हुईं। जन्म के समय हेलन केलर एकदम स्वस्थ्य थी। उन्नीस महीनों के बाद वो बिमार हो गयी और उस बिमारी में उनकी देखने की क्षमता, बोलने और सुनने की शक्ती खत्म हो गयी, जिससे उनके माता-पिता कॉफी चिंतित रहने लगे की हेलन का शिक्षा और सामाजिक विकास कैसे हो सकेगा। फिर उनके अभिभावक ने शैक्षणिक संस्थानों और सामाजिक संस्थानों से संपर्क करना शुरू किया तब ऐनी सुलेवन नामक शिक्षिका से मुलाकात हुई और हेलन को शिक्षा देने के लिए तैयार हुई । तब ऐनी सुलेवन के नेतृत्व में प्रशिक्षण ६ वर्ष की अवस्था से शुरु हुए ४९ वर्षों के साथ में हेलेन सक्रियता और सफलता की ऊंचाइयों तक पहुँची।
हेलन केलर एक अमेरिकी लेखक, राजनीतिक कार्यकर्ता और आचार्य थीं। वह पुरे दुनिया में कला स्नातक की उपाधि अर्जित करने वाली पहली बधिर और दृष्टिहीन थी।
बेहतरीन लेखिका हेलन केलर अपनी रचनाओं में युद्ध विरोधी के रूप में नजर आतीं हैं। समाजवादी दल के एक सदस्य के रूप में उन्होंने अमेरिकी और दुनिया भर के श्रमिकों और महिलाओं के मताधिकार, श्रम अधिकारों, समाजवाद और कट्टरपंथी शक्तियों के खिलाफ अभियान चलाया।
हेलन ने दृष्टिहीन और बधिर जीवन के लगभग 86 साल बेहद प्यार, लगन और सम्मान से जीये . हेलन की उपलब्धियों और लोकप्रियता ने दुनिया में विकलांगों, खासकर दृष्टिहीन, मूक और बधिरों के प्रति लोगों की धारणा ही बदल दी.
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें