संदेश

सितंबर, 2020 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

आज मध्य प्रदेश विकलांग मंच के महासचिव कुमारी किरण पाटीदार ने बस कंडक्टर को सबक सिखाया।

चित्र
कुमारी किरण पाटीदार दीदी जी ने आज मीनाक्षी ट्रैवल्स की बस में जब कंडक्टर द्वारा पहले सीट नही देने व विकलांगता कार्ड दिखाने के बाद भी  70 प्रतीशत किराया लेने पर व अभद्रता पूर्वक व्यवहार करने पर  क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी एवं बस मालिकों के ग्रुप में शिकायत की गई  जिस पर आरटीओ द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए तुरंत बस यूनियन जिला  अध्यक्ष  को फ़ोन लगाकर समस्या से अवगत कराया कहा गया, फिर बस मालिक ने तुरंत कुमारी किरण पाटीदार दीदी को फोन लगाकर उन्हें कार्यवाही न करने का कहा गया, पर दीदी के द्वारा मना कर दिया गया और कहा कि मैं आज इस बस से उतरने के बाद आरटीओ जाकर इस बस का परमिट रद्द  या चालान करवाउंगी, ऐसा कहने पर  बस यूनियन के अध्यक्ष के साथ लगभग 10 बस  मालिक तुरंत जावरा पहुंचे और दीदी से माफी मांगी । दीदी ने पहली बार गलती करने पर माफ किया और चेतावनी दी और कहा कि आगे से ऐसा नहीं होना चाहिए, सभी बस मालिकों एवं बस यूनियन के अध्यक्ष ने वादा किया कि आगे से ऐसा नहीं होगा। फिर दीदी ने कहा कि अगर भविष्य में ऐसा किसी भी विकलांग व्यक्तियों क...

हमनें पटमदा के पीटर सोरेन को अपना दोस्त बनाया

चित्र
दिनांक 12 सितंबर 2020 को मैं जब अपने दोस्तों के साथ पटमदा प्रखंड से वापस जमशेदपुर लौट रहा था तो रास्ते में गोबर भूसी के पास पीटर सोरेन जो दृष्टिबाधित व्यक्ति है, सड़क किनारे खड़े होकर भीख मांगते मिला, तो हम लोगों ने वही पास के होटल में उसे बुलाकर बातचीत किया, तब उसने बताया कि मेरे परिवार में मेरे बहन और बूढ़ी मां है और मेरा घर भीख मांगने से चलता है मेरी बहन भी विकलांग है उसे भी दिखाई नहीं देता है। मेरे को और मेरी बहन को विकलांगता पेंशन नहीं मिलता है, मेरे परिवार का राशन कार्ड बना है जिससे 15 किलो अनाज मिलता है। हमारे साथी दिलीप दा ने बताया की लॉकडाउन के दौरान हम लोगों ने इनके परिवार को #झारखंड_विकलांग_मंच एवं अन्य संगठनों के सहयोग से 3 माह तक राशन देने का काम किया है। आज हम, हमारे साथी दिलीप दा एवं विजय सिंह ने पीटर सोरेन को अपना दोस्त बनाया। साथियों बहुत दुःख होता है जब ग्रामीण क्षेत्रों में हमारे विकलांग भाई-बहन सरकार के योजनाओं के लाभ से वंचित रहते है पता नहीं सरकार के अधिकारी एवं कर्मचारी किस तरह कार्य कर रहे हैं, जो व्यक्ति साफ दिख रहा है कि...