आज मध्य प्रदेश विकलांग मंच के महासचिव कुमारी किरण पाटीदार ने बस कंडक्टर को सबक सिखाया।
कुमारी किरण पाटीदार दीदी जी ने आज मीनाक्षी ट्रैवल्स की बस में जब कंडक्टर द्वारा पहले सीट नही देने व विकलांगता कार्ड दिखाने के बाद भी 70 प्रतीशत किराया लेने पर व अभद्रता पूर्वक व्यवहार करने पर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी एवं बस मालिकों के ग्रुप में शिकायत की गई जिस पर आरटीओ द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए तुरंत बस यूनियन जिला अध्यक्ष को फ़ोन लगाकर समस्या से अवगत कराया कहा गया, फिर बस मालिक ने तुरंत कुमारी किरण पाटीदार दीदी को फोन लगाकर उन्हें कार्यवाही न करने का कहा गया, पर दीदी के द्वारा मना कर दिया गया और कहा कि मैं आज इस बस से उतरने के बाद आरटीओ जाकर इस बस का परमिट रद्द या चालान करवाउंगी, ऐसा कहने पर बस यूनियन के अध्यक्ष के साथ लगभग 10 बस मालिक तुरंत जावरा पहुंचे और दीदी से माफी मांगी । दीदी ने पहली बार गलती करने पर माफ किया और चेतावनी दी और कहा कि आगे से ऐसा नहीं होना चाहिए, सभी बस मालिकों एवं बस यूनियन के अध्यक्ष ने वादा किया कि आगे से ऐसा नहीं होगा। फिर दीदी ने कहा कि अगर भविष्य में ऐसा किसी भी विकलांग व्यक्तियों के साथ होगा तो किसी तरह की माफीनामा नहीं चलेगी सीधा कानूनी कार्रवाई होगा। बस मालिक ने किराया वापस कर बस कंडक्टर और मैनेजर से माफी मंगवाई ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें